विद्यालय भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों की जमीनी स्थिति की समीक्षा

0
74
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सुरक्षित शिक्षण वातावरण के लिए ठोस निर्देश

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश,जर्जर कक्षों व राजकीय भवनों के उपयोग पर लगाई रोक

जर्जर कक्षा कक्षों एवं राजकीय भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव जल्द करे तैयार – जिला कलेक्टर

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। जिले में संचालित शैक्षणिक एवं बाल विकास संस्थानों की भौतिक स्थिति को लेकर जिला प्रशासन सजग और गंभीर है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के राजकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया गया।

बैठक में कलेक्टर संधू के निर्देशानुसार गठित निरीक्षण दलों द्वारा हाल ही में किए गए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। निरीक्षण में कई विद्यालय भवनों और आंगनबाड़ी कक्षों के जर्जर, क्षतिग्रस्त और असुरक्षित स्थिति में पाए जाने की जानकारी सामने आई। निरीक्षण दलों ने कक्षा कक्षों की मरम्मत योग्य अवस्था, उपयोग में लिए जा रहे कक्षा कक्षों एवं आधारभूत सुविधाओं की कमी की विस्तार से जानकारी दी।

इस पर जिला कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जर्जर कक्षा कक्षों का तत्काल प्रभाव से उपयोग बंद किया जाए और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक स्थानों की व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकता अनुसार शिफ्टवाइज कक्षाएं संचालित की जाएं।

निर्माण से जुड़े मामलों पर उन्होंने कहा कि नई कक्षाओं के निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here