विधायक  ने तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापकों के स्थानांतरण के लिए पॉलिसी निर्धारण की मांग की

0
187
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

विनोद सेन

भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लिखे एक महत्वपूर्ण पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यान वर्तमान में तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापकों के स्थानांतरण के लिए पॉलिसी निर्धारण की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने स्थानांतरण नीति को न्यायसंगत और प्रभावी बनाने हेतु ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि विधायक कोठारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश में लगभग 2 लाख 50 हजार से अधिक तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापक है, पिछले लम्बे समय से इन अध्यापकों के स्थानांतरण संबंधी किसी भी तरह की स्पष्ट नीति निर्धारण के अभाव में स्थानांतरण नहीं हो पा रहे है।

उन्होंने विशेष रूप से महिला अध्यापिकाएं के स्थानांतरण के संबंध में बताया कि महिलाएं लम्बे समय से दुरस्थ स्थानों पर कार्यरत रहने से स्वयं के परिवार की देखभाल नहीं कर पाती है। लम्बे समय से तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापकों के स्थानांतरण नहीं हो पाए है ज्ञात हो अंतिम बार वर्ष 2018 में वसुंधरा राजे सरकार के दौरान तृतीय श्रृंखला शिक्षकों के तबादले हुए थे तथा गहलोत सरकार ने इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाया था। जिससे की तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों को लम्बे समय से इंतजार करना पड़ रहा है। इन मौजूदा समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा उन्हें व उनके परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानांतरण नीति निर्धारण में दिए सुझाव

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here