विधायक कोठारी विधानसभा में गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति में सदस्य नियुक्त

0
180
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विनोद सेन

-कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भीलवाड़ा। राजस्थान विधानसभा में नवीन समितियों हेतु सदस्य एवं सभापतियों की नियुक्ति की गई। इसी क्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी को गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति में सदस्य नियुक्त किया है। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अन्तर्गत माननीय अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा गठित राजस्थान विधानसभा की गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति में विधायक कोठारी को सदस्य के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से भीलवाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। आपको बता दे कि, विधायक कोठारी पूर्व में विधानसभा में आश्वासन एवं पर्यावरण समिति के सदस्य रह चुके है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here