विधायक भायल के 68 वे जन्म दिवस पर कार्यक्रम

0
146
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल के जन्मदिवस पर केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

समदड़ी। सिवाना विधानसभा के विधायक हमीर सिंह भायल का 68वॉ जन्मदिवस के अवसर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जन्मदिन के उपल्क्ष में कहीं कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं विधायक अपने निजी आवास सिवाना से कुलदेवी व गुरू जनों व संतो का आशीर्वाद लेकर सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत देवड़ा मे जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विधायक हमीर सिंह भायल का ग्रामीणों एवं सरपंच प्रतिनिधि केसाराम डांगी द्वारा साफा व माला पहनाकर एवं विधायक का केक काटकर मुंह मीठा करवा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर बहुमान एवं स्वागत किया गया। और अपने 68वे जन्म दिवस पर पंचायत परिसर में पौधारोपण किया गया वहीं समर्थकों व ग्रामीणों ने विधायक को जन्मदिवस कि बधाई दी। और स्वास्थ्य दिर्घायु कि कामना कि इस कार्यक्रम के दौरान भामाशाह पीर सिंह ने विकलांग चतर सिंह के लिए फ्री स्कूटी दिलाने कि मांग कि विधायक ने जन्म दिवस पर विकलांग को भरोसा दिया कि बहुत जल्द स्कूटी दिलाई जायेगी इस कार्यक्रम में वीर सिंह सेला, पंचायत समिति सदस्य ममता विशनोई ,सवाई सिंह भायल, उतम सिंह भायल, समदड़ी भाजपा मंडल महामंत्री इन्द्र सिंह बालावत, पीर सिंह, भैरूसिंह, सरपंच प्रतिनिधि केशा राम डांगी, छगन लाल बोस, मुल सिंह राजपुरोहित, अशोक वैष्णव, मुकेश राजपुरोहित, सुरेश राजपुरोहित सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here