लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | (पंकज पोरवाल) भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कुंवाड़ा खान के समीप स्थित वीर तेजाजी महाराज के पावन स्थल का दौरा कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
क्षेत्रवासियों ने विश्रांति गृह, भोजशाला, चारदीवारी निर्माण के साथ-साथ पानी, बिजली और सड़क निर्माण जैसी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक कोठारी ने आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने वीर तेजाजी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद से की। इसके बाद प्रधानमंत्री की पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर कुंवाड़ा स्थित वीर तेजाजी मंदिर के ट्रस्टी कालूलाल माली, छोटूलाल माली, प्रहलाद माली, प्रहलाद कीर, दिनेश माली, गोपाल माली, राहुल नायक और ओमप्रकाश जाट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। विधायक कोठारी के साथ सत्यनारायण गुग्गड़, चेतन मानसिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।















































