लोकटुडे न्यूज़ नेटवर्क
-विधायक कोठारी ने नवाचार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की भावों के साथ शुभकामनाएं दी
-अतिशीघ्र 55 दिव्यांगों को वितरित करेंगे स्कूटीयां
भीलवाड़ा। (विनोद सेन) विधायक अशोक कोठारी के कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। निर्वाचन के प्रथम वर्ष पूर्ण होने एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधायक कोष से 55 दिव्यांगों को अतिशीघ्र स्कूटीयां मिलेगी। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, आज मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय पर विधायक अशोक कोठारी के अध्यक्षता व शिक्षाविद डॉ. देवेंद्र कुमावत, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सांखला, युवा मोर्चा के शुभाष सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनो व दिव्यांग विधानसभा संयोजक पवन लोढ़ा, सहसंयोजक अभिषेक जैन, सदस्य ओमप्रकाश दमामी, सोनिया जाजू, ऋषि लोढ़ा, अशोक टेलर का स्वागत कर तिलक लगाकर, उपरना पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

सर्वप्रथम भारत माता की चित्र पर मालार्पण कर विधायक अशोक कोठारी व अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया। कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 3 दिसम्बर को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है, इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी द्वारा 2015 में मन की बात कार्यक्रम में विकलांग भाइयों को नया नाम दिया जिसको दिव्यांग शब्द से संबोधन करने हेतु कहा गया। हमारा मानना है कि विकलांग व्यक्ति अपने आप को कमजोर नहीं समझें क्योंकि परमात्मा अगर कोई कमी देता है तो उसकी भरपाई हेतु वह कुछ अतिरिक्त योग्यता ही देता है।














































