Home latest विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ शुभारंभ

विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) शहर विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में शहर परियोजना की पांच आंगनबाड़ी केंद्र जिनमें आजादनगर-5 का शनिवार को शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, आजादनगर-5 आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम महापौर राकेश पाठक के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर 3-6 वर्ष के बच्चो को शाला पूर्व शिक्षा, नास्ता एवम गर्म पोषाहार दिया जाता है, गर्भवती एवं धात्री महिलाओ को 6 माह से 3 वर्ष होने तक बच्चो को टेक होम राशन दिया जाता है। टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा की सेवाएं भी प्रदान की जाती है। सामुहिक गतिविधियां जैसे अन्नप्राशन, गोद भराई, जन स्वास्थ्य दिवस आदि का आयोजन केंद्र पर करवाया जाता है।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पना मालव, महिला सुपरवाइजर गंगा खिंची, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा, चंद्रकांता अरोड़ा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर गिरिराज लोधा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र व्यास, शिक्षाविद डॉ. देवेंद्र कुमावत, सूंदर लाल बम्बोडा, संजय राठी, दिनेश सुथार, पार्षद नैना किशन व्यास, पूर्व पार्षद गणपत पारीक, अनिल जादोन, लखन सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version