Home latest विधानसभा विकास के लिए विधायक कोठारी ने आगामी बजट में मुख्यमंत्री से...

विधानसभा विकास के लिए विधायक कोठारी ने आगामी बजट में मुख्यमंत्री से की मुख्य मांग

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन) विधायक अशोक कोठारी ने आगामी बजट में भीलवाड़ा विधानसभा के विकास के लिए मुख्य मांगो को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  को पत्र सौंपा। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विधायक कोठारी ने विधानसभा विकास के लिए पत्र में लिखा कि
भीलवाड़ा को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाए, सुपर स्पेशलिस्ट विंग प्रदान करना, एलिवेटेड रोड मय आरओबी निर्माण, ईआरसीपी परियोजना में शामिल करने बाबत, यूनिवर्सिटी स्थापना बाबत, स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना सहित मुख्य मांगे है।

भीलवाड़ा को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाए

वर्तमान में वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के कपडा उद्योग का करीब 31 हजार करोड़ का टर्नओवर है, भीलवाड़ा को राजस्थान का मैनचेस्टर कहा जाता है और इसी के साथ ही भीलवाड़ा GDP में राजस्थान के तीसरे स्थान पर आता है।

सुपर स्पेशलिस्ट विंग प्रदान करना

 भीलवाड़ा जिला महात्मा गांधी अस्पताल में 100 किलोमीटर से अधिक की परिधि से आने वाले मरीजों का इलाज करता है। इसी के साथ भीलवाड़ा में चार लाख स्क्वायर फिट भूमि राजकीय चिकित्सालय के नाम से रिजर्व करवा रखी है। उक्त भूमि पर अगर राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज के अधीन ही एक 250 बेड सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सालय राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है तो यह भीलवाड़ा जिला ही नहीं अपितु आस-पास के जिले के लिए वरदान साबित होगा। भीलवाड़ा में कैंसर इलाज की सुविधा नहीं होने से मरीजों को जयपुर व अहमदाबाद उपचार करवाने जाना पड़ता है। इस हेतु भीलवाड़ा हेतु टर्सरी कैंसर केयर सेंटर यूनिट की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version