Home latest विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अपमान नही सहेगा सिन्धी समाज

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का अपमान नही सहेगा सिन्धी समाज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा असभ्य भाषा का प्रयोग का समस्त सिन्धी समाज ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की है ।
भाजपा नेता विनोद झुरानी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के लिये सदन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कहे गए अपशब्दों के लिए सभ्य समाज मे कोई जगह नही है । इस तरह की अमानविय भाषा अस्वीकार्य है। इस प्रकार के अहंकार और अनुशासनहीनता का राजस्थान की गरिमामयी लोकतांत्रिक परम्परा में कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस सदस्यों द्वारा विधानसभा सदन की गरिमा को तार तार किया है जो शर्मनाक है ।सिन्धी समाज ही नही समस्त प्रदेश की आवाज व पुरजोर मांग है कि ऐसे सदस्य के खिलाफ और अधिक कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए एवं उन्हें पूरे प्रदेश से इस शर्मनाक आचरण के लिए माफी मांगनी चाहिए। आने वाले समय में कांग्रेस को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version