Home education विदाई समारोह, प्रधानाचार्य के स्थानांतरण पर दी विदाई

विदाई समारोह, प्रधानाचार्य के स्थानांतरण पर दी विदाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रिंसिपल की विदाई पर खूब जमकर भाव हुए छात्र-छात्राएं,, पदोन्नति पर हुआ था स्थानांतरण, जाते-जाते बिलख उठे छात्र-छात्राएं,,

प्रधानाचार्य बोले खूब जमकर पढ़ो लिखो विद्यालय का नाम रोशन करो,,

झालावाड़। जिले के मनोहरथाना उपखंड स्थित सरेडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेडी में शिक्षक का स्टूडेंट्स के साथ साथ ही ग्रामीणों से अटूट रिश्ता देखने को मिला। शिक्षक के स्थानांतरण पर विदाई के दौरान बच्चों के साथ गांव एवं विद्यालय के स्टाफ की आंखें भी नम हो गईं, शिक्षक को प्रमोशन होने पर विदाई दी गई। दरअसल, सरेडी में 10 वर्ष से सेवाएं देने के बाद प्रमोशन होने पर प्रधानाचार्य कालूराम मीणा को विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य कालूराम मीणा का प्रधानाचार्य मधुसूदन मीणा ने साफ़ा बांधकर एवं माला पहनकर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य कालूराम मीणा की कार्यशैली का पूरा गांव कायल,,,
बच्चों के साथ ही ग्रामीणों ने भी विदाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य कालूराम मीणा ने इन 10 वर्षों में बेहतरीन शाला संचालन और प्रबंधन के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का भरसक प्रयास किया। प्रधानाचार्य कालूराम मीणा ने बच्चों के साथ उनके पालकों और ग्रामीणों के बीच अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली और मेहनत की बदौलत लोकप्रिय और सम्मान के केंद्र बन गए। उन्होंने अपनी मेहनत की दम पर विद्यालय का कायाकल्प कर सुंदर और हराभरा कर दिया।
प्रधानाचार्य मधुसूदन मीणा बताया कि इन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान और संस्कार देने का काम बहुत मेहनत से किया। 11 वर्ष सरेडी विद्यालय में सेवाएं देने के बाद प्रधानाचार्य कालूराम मीणा का प्रमोशन विदाई देने के दौरान स्कूल और गांव का माहौल एकदम अजीब था। माहौल में अजीब खामोशी और उदासी देखने को मिली। शिक्षक को दी गई अनूठी विदाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेडी के शिक्षण स्टाफ के प्रधानाचार्य मधुसूदन मीणा पूर्व प्रिंसिपल सेवानिवृत्ति मदन लाल मीणा देवीलाल मीणा मुकुट मीणा कमलेश पारेता मंच संचालन रामविलास मीणा वर्षा कुमारी मीणा पूरी बाई मीणा आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version