Home latest विभाग की लापरवाही से जर्जर डिग्गी बनी ग्रामीणों के लिए आफत

विभाग की लापरवाही से जर्जर डिग्गी बनी ग्रामीणों के लिए आफत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क  

 

फलोदी, नोख। उप तहसील क्षेत्र के टावरी वाला 9 BKM आबादी के पास बनी पानी की डिग्गी विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। लंबे समय से इसकी मरम्मत और देखरेख नहीं होने के कारण डिग्गी जगह-जगह से टूटी हुई है और हादसों को खुला न्यौता दे रही है।

गांव के किसानों के अनुसार आए दिन अनबोल मवेशी इस डिग्गी में गिर रहे हैं, जिससे कई गायों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों को अपने स्तर पर ही ट्रैक्टर और लोगों की मदद से मवेशियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे किसानों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीण मुन्नाराम, भगाराम, राजूराम, रतन राम, टिकुराम, सुरेश भाट, अनिल, लीलाराम और रामनिवास भिल ने विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर डिग्गी की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत में उन्होंने सोमवार को डिग्गी की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

ग्रामीणों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल प्रभाव से डिग्गी की मरम्मत कर हादसों को रोकने के ठोस कदम उठाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version