लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोकटुडे न्यूज़ नेटवर्क | भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
मंगरा मेरवाड़ा मित्र मण्डल की ओर से आजाद नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का विशाल 29वां ध्वज स्थापित किया गया।
जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि ध्वज 18 फीट लंबा, 15 फीट चौड़ा तथा 15 रंगों वाला है, जिसे ब्यावर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा तैयार किया गया। ध्वज की स्थापना 27 अगस्त को संपन्न हुई।
भजन संध्या व जागरण
ध्वज स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित रात्रि जागरण में भैरू सिंह एवं श्याम भोमिया एंड पार्टी ने भजन संध्या प्रस्तुत की।
अतिथि एवं स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे —
-
पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी, प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह, राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक तलाईच, जिला प्रवक्ता अनिल जादौन, भाजपा प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद गणपत पारीक, ब्राह्मण महासभा प्रमुख महामंत्री किशन भारद्वाज, इन सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारम्भ किया। मण्डल की ओर से अतिथियों का मेवाड़ी साफा व ऊर्पना पहनाकर स्वागत किया गया।
तेजाजी महाराज ध्वज चढ़ाने की परंपरा
गुरुवार सुबह 7 बजे विशाल डीजे, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नाचते-गाते श्रद्धालुओं के बीच तेजाजी महाराज भीम पहुंचे और वहां ध्वज चढ़ाया गया।
आयोजन में शामिल रहे
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे जिनमें — भीमसिंह, शम्भूसिंह, बुद्वसिंह, विजयसिंह, नरेंद्र सिंह, भंवरसिंह पटवारी, मोहनसिंह, राजेशसिंह, ईश्वरसिंह, रोडसिंह, नैनसिंह, नारायणसिंह, उदयसिंह, घेवरसिंह, बाबुसिंह, शिवराजसिंह, राजेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, गोपाल सिंह, श्यामसिंह, भैरूसिंह, केसरसिंह, भानसिंह, रतनसिंह, बलवीर सिंह, रणजित सिंह, देवीसिंह, गिरधारी सिंह, मदनसिंह, देवेंद्र सिंह, गणपत दाधीच, गणेश लाल, राजेश राठी, कन्हैयालाल तेली, किशन कुमावत, धिरेन्द्र, छगनसिंह, राकेश शर्मा, संभू लाल वैष्णव, माया सिंह सोलंकी, सुरेश जी शर्मा, मुकेश सुवालका, सुरेंद्र सिंह, विष्णु जागेटिया, सत्यनारायण शर्मा, गोपी सिंधी, मनीष भाटी, विक्की सालवी सहित मण्डल के सैकड़ों सदस्य और श्रद्धालु शामिल रहे।
