लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
माण्डलगढ़। (केसरीमल मेवाड़ा)
नगर स्थित पुलिस थाने में उपखण्ड़ अधिकारी मनमोहन शर्मा के सानिध्य में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी बारावफात और झलझुलनी एकादशी पर्व शांति व हर्षोल्लास से मनाने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल विश्नोई ने सीएलजी सदस्यों से कहा कि वे पर्वों में सक्रिय रूप से शामिल रहकर कार्यक्रमों को सफल और शांति से सम्पन्न कराएं।
बैठक में नगर में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी और अन्य चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए घर मालिकों को अधिक सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी गई। साथ ही नगर में स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी नहीं फैलाने, घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में थानाप्रभारी शंकरसिंह, विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय, नगर भाजपा नेता अर्जुन ब्रमभट्ट, जाकिर हुसैन भुट्टो, भंवरलाल स्वर्णकार, पप्पू माली, निसार मोहम्मद, संजय पोरवाल सहित अन्य सीएलजी सदस्य और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
