Home latest वीर शिवाजी शाखा के ग्रीष्मकालीन कला अभिरुचि शिविर का समापन समारोह  

वीर शिवाजी शाखा के ग्रीष्मकालीन कला अभिरुचि शिविर का समापन समारोह  

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुख्य अतिथि समाज सेवी अशोक सोडाणी को बच्चों ने सिखी सभी 13 ही विधाओं का कराया अवलोकन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) वीर शिवाजी शाखा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय कला अभिरुचि शिविर के अंतिम दिवस पर शेमरॉक स्कूल में समापन समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ पधारे हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शाखा परिवार की महिला सदस्यों द्वारा वन्देमातरम गायन के साथ किया गया। समापन समारोह में शहर समन्वयक श्याम कुमावत ने बच्चों ओर अभिभावकों को परिषद् के अन्य प्रकल्पों की जानकारी दी। आयोजन के मुख्य अतिथि समाज सेवी अशोक सोडाणी को बच्चों ने जो शिविर में सिखा उन सभी 13 विधाओं का अवलोकन कराया जिसे देखकर उन्होंने बच्चों को जीवन ओर बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिविर प्रकल्प प्रभारी श्वेता अग्रवाल ने 7 दिवसीय शिविर में चलाए जा रहे सभी 13 प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। शाखा सचिव कमलेश बोड़ाना ने शाखा एवं परिषद् में चलाए जा रहे अन्य प्रकल्पों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। शिविर स्थल शेमरोक स्कूल के संस्थापक दौलतराम अग्रवाल द्वारा भी शिविर एवं शेमरॉक स्कूल के क्रिया कलापों की जानकारी सभी को दी एवं वीर शिवाजी शाखा परिवार को ये शिविर उनके विद्यालय में आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया तथा हर वर्ष इस शिविर को करवाने के लिए आश्वासन दिया।

शिविर के सभी 13 विधाओं के प्रशिक्षकों को एवं शेमरॉक स्कूल के सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को सम्मान एवं आभार पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सभी लाभार्थी (बच्चों) को प्रशस्ती पत्र एवं उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सुंदर और सुनियोजित संचालन शाखा परिवार के सदस्य योगेश मित्तल एवं पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी द्वारा शिविर में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय कर्मचारियों, शाखा परिवार के सभी सदस्यों का ओर विशेष रूप से विद्यालय के संस्थापक दौलतराम अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल का आभार पत्र देकर धन्यवाद प्रेषित किया। अंत में राष्ट्र गान का गायन कर तथा सभी बच्चों प्रशस्ती पत्र एवं अल्पाहार कराकर शिविर का समापन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version