वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

0
246
- Advertisement -

 

वर्ष-2025 पद्म पुरस्कारों की घोषणा

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने दी विजेताओं को बधाई

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के  शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा),  बेगम बतूल और  बैजनाथ महाराज को पद्मश्री पुरस्कार का सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

 शर्मा ने कहा कि समर्पण एवं सेवा की भावना से अर्जित की गई उनकी असाधारण उपलब्धियां नव पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाओं को उचित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने  शीन काफ निजाम को साहित्य एवं शिक्षा,  बेगम बतूल को कला और  बैजनाथ महाराज को अध्यात्म के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं एवं योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार घोषित किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here