लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) वरिष्ठ नागरिक मंच ने मांग की है कि सरकार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय आयोग ओर राज्य आयोग का गठन किया जाना चाहिए। आयुष्मान योजना 70 वर्ष ओर उससे अधिक उम्र के लोगों पर ही लागू होती हे उसे 60 से 70 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी समग्र स्वास्थ्य देखभाल योजना के रूप में लागू किया जाना चाहिए। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 में भी बहुत संशोधनों की आवश्यकता हे। अध्यक्ष मदन खटोड़ ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों द्वारा भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल को इस संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की उक्त सभी समस्याओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों कों रेल्वे कन्सेशन पुनः बहाल करने की भी सरकार से मांग की गई है।
