वंदे जल संरक्षण अभियान के तहत विधायक ने किया जल पूजन एवं वृक्षारोपण

0
120
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीग । सोमवार को क्षेत्रिय विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कामां रोड़ स्थित लाला वाले कुण्ड़े पर पहुंचकर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।और पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
इस दौरान कार्यक्रम के अन्तर्गत पंडित जीतेन्द्र पाराशर व गणेश दत्त पाराशर ने वैदिक मन्त्रोंचारणों के साथ पूजा अर्चना कराई।जहां विधायक डॉ शैलेष सिंह ने जल पूजन कर कुण्ड के घाटों की साफ़ सफाई की और वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर डॉ शैलेष सिंह ने अपने सम्बोधन में बोलते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, जन धन योजना, और मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए कहा कि इनके माध्यम से समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर गिरधारी लाल गुप्ता,बृजेश अग्रवाल,जगदीश अजान,नगर परिषद सभापति निरंजन लाल टकसालिया, आयुक्त कुलदीप सिंह,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट,ताराचंद सिनसिनवार,हरि सिंह, हरपाल सौलंकी, दाऊ दयाल नसवारिया, गोपाल इन्दोलिया, योगेश कोली, पवन खण्डेलवाल, गिरिश शर्मा,श्याम ठाकुर,भावना गंधी, खेमचंद कोली,जतिन खण्डेलवाल,मनोज वाल्मीकि,देवेश यादव,इन्दर सिंह,छैल बिहारी खण्डेलवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here