लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौत म शर्मा
राजसमंद। वंदे गंगा (जल संरक्षण जन अभियान) में राजसमंद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने राजसमंद प्रशासन की टीम और सभी सहयोगी संगठनों, संस्थाओं, आमजन का आभार जताते हुए और अधिक बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को हुई वीडियो कांफ्रेंस में यह रैंक निकलकर सामने आई इसमें माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजसमंद जिले में हुई गतिविधियों की सराहना भी की गई।
वंदे गंगा अभियान के तहत रैली, रन फॉर एनवायरनमेंट, पौधारोपण, जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ियों, तालाबों की सफाई, नेचर वॉक, तुलसी पौधा वितरण, श्रमदान, प्याऊ स्थापना, रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की सफाई, निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, जल संरचनाओं का लोकार्पण और गाद निकासी, महिला समूहों की सहभागिता, अधिकाधिक फार्म पौण्ड की स्वीकृति और “कर्मभूमि से मातृभूमि” अभियान जैसे अनेक गतिविधियां 20 जून तक आयोजित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि राजसमंद जिला इससे पहले भी विभिन्न अभियान और पहलों के माध्यम से प्रदेश में कई योजनाओं में अव्वल रहा है।
















































