लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने दिया अद्भुत समर्पण और सेवा भाव का परिचय
भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, जिला भीलवाड़ा के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन चौराहे पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की भव्य रथ यात्रा का अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के युवा संभाग अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डाणी ने बताया कि इस भक्ति और भव्यता से सराबोर कार्यक्रम में पुष्पवर्षा, मंगल आरती और विशाल प्रसाद वितरण की अविरल श्रृंखला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस्कॉन टेम्पल द्वारा आयोजित इस पवित्र रथ यात्रा के स्वागत में उमड़ी भीड़ ने न केवल धार्मिक आस्था को उजागर किया, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता की मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भीलवाड़ा सांसद एवं वैश्य फेडरेशन संभाग अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल भी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सेवा भाव से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक अंकित सोमानी ने बताया की सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने अद्भुत समर्पण और सेवा भाव का परिचय दिया। पूरे आयोजन में धार्मिक उल्लास के साथ-साथ अनुशासन और समर्पण का ऐसा संगम देखने को मिला, जो समाज सेवा की मिसाल बन गया।













































