वैष्णव महासभा सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न

0
178
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सर्वसम्मति से डॉ. राजासाध वैष्णव बने जिलाध्यक्ष

वैष्णव समाज की सभी उप जातियों को जातीय जनगणना में शामिल करने पर भी किया विचार-विमर्श

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) वैष्णव महासभा सेवा संस्थान की जिला कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक नागौरी गार्डन भवन में हुई। बैठक में समाज के उत्थान के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करने के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना में वैष्णव समाज की सभी उप जातियों को शामिल करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वर्ष-2025-26 के लिए सर्वसम्मति से डॉ. राजासाध वैष्णव को समाज का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया। वैष्णव महासभा के संरक्षक बालकृष्ण बैरागी, डॉ. मंजू शर्मा, रामस्वरूप वैष्णव, शंभूदास वैष्णव ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिला महासचिव (संगठन) रघुवीर वैष्णव गुलाबपुरा, जिला कोषाध्यक्ष पवन वैष्णव, बबाना सरपंच सीता देवी वैष्णव को महिला इकाई जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। जिला महामंत्री अटलबिहारी वैष्णव, मोनूराज वैष्णव शाहपुरा, सत्यनारायण वैष्णव काछोला व जिला उपाध्यक्ष अनिल वैष्णव हुरडा, दिलखुश वैष्णव, वरिष्ठ अध्यापक्ष नानूराम वैष्णव, बद्रीप्रकाश वैष्णव को व जिला मंत्री धनोप सरपंच रिंकूदेवी वैष्णव, महावीर वैष्णव राजस्थान सिक्योरिटी, बनवारी वैष्णव व जिला सहमंत्री लक्ष्मी नारायण वैष्णव गुलाबपुरा, हेमंत वैष्णव भीलवाड़ा, राजेश वैष्णव, प्रहलाद वैष्णव, सतीश वैष्णव को नियुक्त किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here