लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राष्ट्रगान व टीमों के पथ संचलन के साथ हुआ शुभारंभ
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
वाइब्स फन एंड एक्टिविटी क्लब द्वारा महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और सभी टीमों के पथ संचलन के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
क्लब की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना अग्रवाल और प्रेसिडेंट ज्योति आर्य ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें फिट और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीता बाबेल, प्रदीप लाठी एवं ज्योति लाठी रहे। क्लब की कल्चरल डायरेक्टर रीना डाड और स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनीषा मेहता ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रतियोगिताएं अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुईं।
खेल प्रतियोगिताओं का संचालन मनीषा मेहता के साथ प्रीति सिंघावत, सुमता जैन और सपना तातेड ने किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त उत्साह
क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों—
वाइब्स थंडर स्ट्राइक, वाइब्स पिंक पैंथर, वाइब्स सुपरवुमन और वाइब्स फायर एंजेल्स—ने भाग लिया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में वाइब्स थंडर स्ट्राइक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सितोलिया में आयोजित मुकाबलों में वाइब्स फायर एंजेल्स ने प्रथम स्थान हासिल किया।
चारों टीमों की कप्तान निधि हेड़ा, खुशबू राठी, भारती काबरा और सुमता जैन ने शानदार कप्तानी करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
इस आयोजन में दीपांजलि गुप्ता, रुचि अग्रवाल, दिव्या बोरदिया, मेघा, नेहा, वनिता, पूजा, चेतना जाजू, पूनम, सीमा, शालू, शिल्पी, हिमांशी, शालिनी, शीतल, अंकिता, पायल और शोभिका सहित अनेक खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।















































