Home latest वैभव गहलोत ने सादगी से मनाया जन्मदिवस, जरूरतमंदों को भोजन-फल वितरित

वैभव गहलोत ने सादगी से मनाया जन्मदिवस, जरूरतमंदों को भोजन-फल वितरित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर (नवीन कुमावत)। पूर्व राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण और सेवा कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और गौसेवा का संदेश दिया गया।

जन्मदिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के गेट नंबर-5 पर राजस्थान विश्वविद्यालय शोध छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप ओला के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं फल वितरित किए गए। इस दौरान वैभव गहलोत ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई और लोगों को भोजन एवं फल वितरित किए।

इसके अलावा दुर्गापुरा स्थित गौशाला में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां धौलपुर से आए समर्थकों के साथ पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव संतोष त्यागी के नेतृत्व में गायों को हरा चारा और तरबूज खिलाकर गौसेवा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वैभव गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों की सहायता एवं गौसेवा के माध्यम से जन्मदिवस को सार्थक रूप से मनाया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version