लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पर 12 वे तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का केवल ज्ञान कल्याणक बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीरप्रसाद परानावाले निर्माण मंत्री गजानन्द बड़जात्या ने बताया कि वासु पूज्य भगवान जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर थे। उन्होंने विवाह नहीं किया और ब्रह्मचारी रहे। दीक्षा आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी को चंपापुरी में हुई। केवल ज्ञान एक माह के भीतर चंपापुरी में पाटल वृक्ष के नीचे हुआ था।
उनके उपदेशों का अनुसरण करके, भक्त सांसारिक बंधनों से मुक्ति पा सकते हैं। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक किया गया ।उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक पूजा की गई।शाम साढ़े 7बजे भक्तामर अनुष्ठान किया गया। सभी कार्यक्रम शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन प्रकाश जैन द्वारा संपन्न कराए गए।
