वाल्मीकि समाज ने निकाला बाबा रामदेव का नेजा, उमड़ा जनसैलाब

0
50
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भजन-कीर्तन और लोक गीतों की धुन पर झूमते नजर आए श्रद्धालु

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भादवा महीने की दूज के पावन अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा बाबा रामदेवजी का भव्य नेजा (ध्वज) जुलूस निकाला गया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस की शुरुआत बापू कॉलोनी स्थित अरिहंत हॉस्पिटल के पास से हुई।

समाज की आस्था का प्रतीक

पार्षद शिवप्रकाश घावरी ने बताया कि यह आयोजन समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। जुलूस में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और “जय बाबा रामदेव” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते गए।

भक्ति में डूबा माहौल

पारंपरिक भजन-कीर्तन और लोक गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। छात्र नेता यशवंत चंदेला ने कहा कि बाबा रामदेव लोकदेवता हैं और उनकी पूजा सभी वर्गों के लोग करते हैं। यह नेजा जुलूस समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।

पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण

जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचा, जहाँ बाबा रामदेव की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरण हुआ।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पार्षद शिवप्रकाश घावरी, रामदेव चन्नाल, पार्षद श्यामलाल मल्होत्रा, पूर्व पार्षद राजकुमार घावरी, संजय चन्नाल, गोपाल चन्नाल, रवि बाबा चंदेला, राजेश मल्होत्रा, विक्रम घावरी, पारस चन्नाल, राजेश गारू, राजेश देसाई सहित वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here