Home latest उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता का समापन...

उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता का समापन समारोह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा।  श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा द्वारा महेश नवमी पर आयोजित एवं उत्सव क्लब द्वारा प्रायोजित कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं का समापन समारोह महेश स्पोटस एकेडमी मे संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी एवं अतिथि श्रीगोपाल राठी एवं दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी थे।

साथ ही रमेशचंद राठी, सुशील मरोठिया, रामकिशन सोनी, उत्सव क्लब के प्रदीप बल्दवा, ओमप्रकाश मालानी की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मिडिया पभारी पंकज पोरवाल ने बताया की कैरम प्रतियोगिता में सिंगल में प्रथम स्थान पर प्रमोद चेचानी, द्वितीय पर कैलाशचन्द सोमानी, कैरम डबल्स में प्रथम स्थान पर सुशील मूंदड़ा, दीपक चौधरी एवं द्वितीय स्थान पर अनिल मूंदड़ा एवं प्रमोद चेचानी रहे। कपल्स अरुण निशा बाहेती प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर दिलीप दीपिका बाहेती, महिला वर्ग में सरोज लड्ढा प्रथम एवं दीपिका बाहेती द्वितीय स्थान पर रही, शतरंज में अंडर फिफ्टीन में मिहिर माहेश्वरी प्रथम एवं सोहम सोनी द्वितीय स्थान पर सीनियर मेंस में अमित डाड प्रथम हिमांशु सोमानी द्वितीय अंडर फिफ्टीन गर्ल्स में नीतिष्टी माहेश्वरी प्रथम रीवा कोगटा द्वितीय सीनियर महिला वर्ग में चाष्टा माहेश्वरी प्रथम द्वितीय स्थान पर अरुणा चंडक रही टेबल टेनिस में चालीस प्लस में बालमुकुंद मोदी प्रथम एवं श्याम बिरला द्वितीय स्थान पर रहे।

बीस से चालीस आयुवर्ग में हर्षित राठी प्रथम चिन्मय कोगटा द्वितीय आयुवर्ग बीस से कम में दर्श समदानी प्रथम निश्चल लड्ढा द्वितीय, चालीस प्लस डबल्स में श्याम मूंदड़ा और श्याम बिरला प्रथम डॉ विशाल गुप्ता और प्रदीप बल्दवा द्वितीय आयुवर्ग बीस से चालीस डबल्स में ईशान सामरिया सानिध्य झंवर प्रथम एवं चिंमय कोगटा विधीत झंवर द्वितीय स्थान पर रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version