UPSC ने सिविल सर्विस का रिज़ल्ट जारी किया, कोटा अनुज अग्निहोत्री रहे देश में अव्वल

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

UPSC ने सिविल सर्विस IAS, IPS ,IFS का रिज़ल्ट जारी किया।

जयपुर।  यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया में टॉप किया है ।958 कैंडीडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालीफाई हुए है। आईएएस में राजेश्वरी सुवे दूसरे और अकांशु ढुल तीसरे स्थान पर रहे। आईएएस कैटेगरी के लिए 1058 में से सामान्य वर्ग में 74, ईडब्ल्यूएस में 18, ओबीसी में 47 ,एससी में 28, ST में 13, कुल 180 लोगों का चयन हुआ है। वही आईएफएस की बात करें तो सामान्य वर्ग में 22, ईडब्ल्यूएस में 6 ,ओबीसी में 15, एससी में 8, ST 4 में अभ्यर्थियों का चयन हुआ है ifs के लिए कुल 55 लोगों का चयन हुआ है। तो आईपीएस के लिए जनरल वर्ग में 60, ईडब्ल्यूएस में 15 ओबीसी में 42 ,एससी में 22 और एसटी में 11 लोगों का चयन हुआ है। कुल 150 आईपीएस पद के लिए सिलेक्ट हुए हैं। आपको बता दें कि इस बार भारत सरकार ने यूपीएससी केडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही जॉन सिस्टम की व्यवस्था को खत्म कर दिया है । इसकी जगह नई केडर एलोकेशन पॉलिसी 2026 लागू कर दी गई है। इसके तहत अब साइकिल सिस्टम के जरिए अफसर के कदर का बंटवारा होगा यह पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस आईएस ,इंडियन पुलिस सर्विस आईपीएस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस आईएफओएस के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here