उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने डॉ. सतीश पूनियां को बांधी राखी

0
194
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कहा, सतीश पूनियां भाईसाहब का सदैव मेरे लिए मार्गदर्शन-आशीर्वाद रहता है,रक्षाबंधन पर हमेशा ही मैं इनको राखी बांधती हूं
——
जयपुर राजघराने की मेरी बहन दिया कुमारी प्रतिवर्ष मुझे राखी बांधती हैं, हमेशा बड़े भाई के नाते इस रिश्ते की पवित्रता के संकल्प को-सम्मान को आगे बढाता हूँ; डॉ. सतीश पूनियां
——
हम सब लोग राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ विश्व के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं; डॉ. पूनियां
——
जयपुर ।
रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को उनके जयपुर स्थित निवास पर पहुंचकर राखी बांधी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति एवं दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान दिया कुमारी ने सतीश पूनियां के परिवारजनों से भी आत्मीय मुलाकात कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

दिया कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, सतीश पूनियां भाईसाहब का सदैव ही मेरे लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद रहता है, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हमेशा ही सतीश भाईसाहब को मैं राखी बांधती रही हूं और आज भी इनको राखी बांधने आई हूं, यह बहुत ही खुशी का अवसर है, समस्त प्रदेशवासियों को राखी की बहुत शुभकामनाएं।

सतीश पूनियां ने कहा कि, सृष्टि का खूबसूरत देश भारत है और भारत की संस्कृति, इतिहास और विरासत एवं परंपराएं बहुत सुदृढ़ हैं, सनातन परंपरा के लोग हर तीज त्योहार और उत्सव को बहुत ही उमंग के साथ मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि, खासतौर पर रक्षाबंधन का पर्व रक्षा के संकल्प के साथ शुरू होता है, परंपरा यह है कि बहन अपने भाई को उस रक्षा के संकल्प के साथ रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उसको पूरा करता है, सम्मान के तौर पर, स्वाभिमान के तौर पर, इस समय देश और दुनिया का जो दृश्य है उसमें हम सब लोग राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ विश्व के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।

सामाजिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए भी रिश्ते केवल खून के ही नहीं होते, रिश्ते आध्यात्मिक और अहसास के भी होते हैं, रिश्तों की अपनी एक परंपरा भी होती है।

रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई बहन के रिश्तों तक की सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और समान अधिकार की प्रेरणा देने वाला भी पर्व है।

पूनियां ने कहा कि, जयपुर राजघराने की मेरी बहन दिया कुमारी प्रतिवर्ष मुझे राखी बांधती हैं और शिद्दत से इस रिश्ते को निभाती हैं, मैं भी कोशिश करता हूं कि एक बड़े भाई के नाते इस रिश्ते की पवित्रता के संकल्प को, सम्मान को आगे बढाऊँ, यह हमारा सौभाग्य है, मैं तो एक छोटे से सामान्य किसान परिवार में पैदा हुआ।

मेरी छोटी बहन के नाते दिया कुमारी आज मुझे राखी बांधने आईं और मेरे परिवार को उन्होंने शुभकामनाएं दी। मेरी तरफ से भी दिया कुमारी को उत्तम स्वास्थ्य एवं उन्नति, उनके बच्चों और राजमाता के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here