- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन,अजमेर। उपखंड मुख्यालय समेत देहात में दोपहर सवा 2 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और यहां हवाओं संग करीब 10 से 15 मिनट तक मध्यम दर्जे की बरसात हुई। जानकारी के मुताबिक उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात के गोविंदगढ़ सहित अन्य स्थानों पर दोपहर सवा 2 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और उपखंड मुख्यालय समेत देहात में आसमान में काली घटाओं ने आसमान पर कब्जा जमाते हुए।
हवाओं संग बरसाना शुरू किया और बरसात का यह दौर करीब 10 से 15 मिनट तक अनवरत चलता रहा। जिससे जहां गर्मी से त्रस्त आमजन को राहत मिली वहीं बरसात के बाद तेज उमस ने आमजन को पसीने से तरबतर कर दिया। हवाओं के चलने बत्ती गुल हो गई।
- Advertisement -



















































