Home latest उपखंड अधिकारी ने देवपुरा व धायला में नरेगा स्थल का किया औचक...

उपखंड अधिकारी ने देवपुरा व धायला में नरेगा स्थल का किया औचक निरीक्षण

0

 

राजसमन्द के उपखंड अधिकारी अलर्ट मोड़ पर 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द से गौतम शर्मा

राजसमंद जिले के केलवा क्षेत्र के देवपुरा व धायला ग्राम पंचायत में चल रहे हैं मनरेगा कार्यक्रम को लेकर आज राजसमन्द उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता ने नरेगा स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है । वहीं मौके पर छाया पानी दवा आदि की व्यवस्था को लेकर मेट से बातचीत की है।  मौके पर कितने मजदूर हैं, क्या काम दिया जा रहा है, आदि के बारे में एसडीओ ने मेट से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए । वहीं गर्मी को मध्य नजर रखते हुए श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखने की अपील की है । इस दौरान गार्ड वेणीराम कुमावत सहित अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version