लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मनीष पारीक
नावां सिटी। शहर के उपजिला चिकित्सालय में आज दिनांक 15 मई 2025 को उपजिला चिकित्सालय के आर एम आर एस समिति की मीटिंग का आयोजन समिति अध्यक्ष अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश गुप्ता व विशेष सदस्य व राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
मंत्री ने दी नवीन भवन की स्वीकृति
मीटिंग में समिति सचिव डॉ राजवीर सिंह चौधरी ने मंत्री विजय सिंह चौधरी का माला व साफा बंधन कर स्वागत किया इसके पश्च्यात मीटिंग का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ब्लॉक चिकित्साधारी डॉ सौरभ जैन भी उपस्थित रहे। मीटिंग में उपजिला चिकित्सालय के विकाश को लेकर 20 प्रस्ताव रखे गए। जिनमे सबसे अहम चर्चा चिकित्सालय के नवीन भवन को लेकर की गई जिस के प्रस्ताव पर मंत्री चौधरी ने अविलम्ब चिकित्सालय भवन पूर्व में आवंटित की गई भूमि पर करवाने की स्वीकृति दी।
विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा
इस दौरान सविंदा पर ईसीजी टेक्नीशियन लगाने, चिकित्सालय भवन की छत एव दीवारों पर कलर व मरम्मत करवाने, सुरक्षा गार्ड लगाने, हिटवेव को देखते हुए मरीजो की सुरक्षार्थ एयरकंडीशन, पंखे कूलर लगाने, आरएमआरएस के नियमानुसार अध्यक्ष, सचिव व लेखाकर्मी द्वारा आहरित चेको पर हस्ताक्षर करने, चिकित्सालय के समस्त कमरों एंव बरामदों में आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु अग्नि शमन यंत्र, प्रसूता ओटी कक्ष के लिए सी ओ टू सिलेंडर खरीदने का प्रस्ताव रखा गया।
मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश
मंत्री चौधरी ने वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाते हुए चिकित्सालय विकाश में त्वरित कार्य के निर्देश दिये। इसी के साथ चिकित्सालय में उपयोग हेतु जरूरी उपकरण, कम्प्यूटर, प्रिंटर, कूलर, पंखे, आलमारियां, रेके, टेबल खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। चिकित्सालय में ऑटी टेबल एंव बॉईल सेपरेटर, डिजिटल एक्रे मशीन 500 एम ए खरीदने का प्रस्ताव रखा गया।
समस्या समाधान के निर्देश
मंत्री ने जल कनेक्शन के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द समस्या समाधान के निर्देश दिए। विधुत लाइन को ठीक करवाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई। उपजिला चिकित्सालय का भवन 100 साल से भी अधिक पुराना है जिसमे विधुत व पानी की लाइनों क्षतिग्रस्त हो गई जिनका नवीनीकरण करने की मांग की गई और चिकित्सालय के ओपीडी में महिला व पुरुष शौचालयों की रिपेयरिंग, रेम्प कार्य व कलर आदि करने के प्रस्ताव मीटिंग में रखे गए।














































