लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां।
निकटवर्ती डोडियाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सोहनलाल जाट को राजनीतिक विज्ञान में पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर मंगलवार को ग्राम टेहला में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
निंबोला विश्वा निवासी सोहनलाल जाट अपनी मिलनसार छवि, सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
सम्मान समारोह ग्राम टेहला स्थित रामी बाई के बड़ले श्री बालाजी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व संत किशन दास महाराज ने किया। कार्यक्रम में पुनाराम चौयल, महिपाल पटवारी, सरपंच धनाराम लांच, हाथी राम गुर्जर, अशोक बुगालिया, रामस्वरूप, सुरेश बुगालिया, खिंवराज सहित टेहला व डोडियाना के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
समारोह में सोहनलाल जाट का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पुनाराम चौयल ने कहा कि “उप प्रधानाचार्य सोहनलाल जाट द्वारा पीएचडी उपाधि प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।”
सम्मान से अभिभूत सोहनलाल जाट ने कहा कि “आप सभी ने जो स्नेह और आदर दिया है, वह मेरे लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।” उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संत किशन दास महाराज को कंबल भेंट कर सम्मानित भी किया।
समारोह ने न केवल एक शिक्षक की उपलब्धि का सम्मान किया, बल्कि शिक्षा और सेवा के प्रति समर्पण को भी नई ऊँचाई प्रदान की।

















































