लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
घर तिरंगा, हर दिल में भारत
दूदू (जयपुर)। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज दूदू विधानसभा क्षेत्र के फागी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा फागी उत्तर मंडल द्वारा नगर पालिका परिसर से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में भाग लेकर जन-जन में उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बैरवा ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएँ राष्ट्रीय एकता, समरसता और सद्भावना का संदेश हर दिल तक पहुँचा रही हैं।”
कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रधान प्रेम देवी, भाजपा जयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष शंकर यादव, जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष फागी उत्तर रंगलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष फागी दक्षिण रामदयाल टोडावता, फागी नगर पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी घोषित किया इस दौरान देश भक्ति गीतों पर बच्चों की परफॉर्मेंस अच्छी रही।
आइए, तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर आजादी का महोत्सव मनाएँ।