उपमुख्यमंत्री बैरवा की और से आज पेश होगी ख्वाजा साहब को चादर

0
110
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा की ओर से अजमेर दरगाह में चादर पेश की जाएगी। उप मुख्यमंत्री आवास बगला नंबर 384, सिविल लाइंस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट मुराद अली शेख को सौंपी गई चादर। इससे पहले प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का किया स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री एडवोकेट मुराद अली शेख निमेड़ा द्वारा मजार शरीफ पर मुख्यमंत्री की ओर से दी गई चादर ओर अकीदत के फूल पेश किए जाएंगे। एडवोकेट मुराद अली शेख मंगलवार दोपहर 11: 00 बजे जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालाय से रवाना होकर दोपहर 12:00 अन्नपूर्णा कुमावत रेस्टोरेंट दूदू और 1:00 बजे गुगरा गांव होते हुए 2:00 सर्किट हाउस अजमेर पहुंचकर 3ः00 बजे अजमेर दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज पहुंचेगे, चादर पेश करने के बाद बुलंद दरवाजे से उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का संदेश पढेंगे। इस मौके पर निम्न पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश मंत्री एडवोकेट मुराद अली शेख,आर्यन कॉलोनाइजर के डायरेक्टर हनीफ शेख, फारुख खान, शाहरुख खान,आर्यन शेख, नसरू खान, इस्लाम देशवाली जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जयपुर दक्षिण, शिवजी राम भामू जिला महामंत्री भाजपा, पूर्व सरपंच सुवालाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष रंगलाल गुर्जर, बनवारी स्वामी, हेमराज अहलावत गंगाती इत्यादि लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here