लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कुंभलगढ़ दुर्ग परिसर में पर्यटकों से की आत्मीय मुलाकात
राजसमंद।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को कुंभलगढ़ दुर्ग परिसर में आयोजित महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट की समीक्षा बैठक के बाद प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन किए।
उन्होंने शिवलिंग पर जल अर्पित कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
पर्यटकों से आत्मीय संवाद
दर्शन उपरांत उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद पर्यटकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने एक नन्हीं बच्ची से स्नेहपूर्वक पूछा कि क्या वह महाराणा प्रताप के बारे में जानती है? बच्ची ने उत्साह से उत्तर दिया कि यही वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्मस्थली है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने बच्ची को स्नेहपूर्वक दुलार दिया।
उन्होंने अन्य पर्यटकों से भी मुलाकात की और पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर उनके सुझाव सुने।
सहजता ने जीता दिल
उप मुख्यमंत्री की सहजता और आत्मीय व्यवहार से उपस्थित जनमानस प्रभावित हुआ। पर्यटकों ने कहा कि उनका मिलनसार और सौम्य स्वभाव राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति उनकी गहरी आस्था और संवेदनशीलता को दर्शाता है।










































