उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का  नागौर में स्वागत

0
143
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

क्षेत्र की सड़क मार्ग समस्या से कराया अवगत

नागौर, (पादूकलां):
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) पहुंचीं, जहाँ भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा के सानिध्य में उनका दुपट्टा एवं बुका पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्या—पादूकलां से मेवड़ा, पालियास और बिखरनिया कला तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क—के बारे में अवगत कराया। उन्होंने आग्रह किया कि आमजन की सुविधा के लिए इस सड़क का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जाए।

स्वागत समारोह में भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा के साथ युवा नेता जस्साराम छार, हुकमीचंद पंचारिया, दिनेश पाराशर, बाबूलाल गोड़, ओमप्रकाश तिवाड़ी, जयलाल मीणा, कैलाश नागला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here