Home latest उनियारा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

उनियारा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

पलाई में दही हांडी कार्यक्रम बना आकर्षण

  उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)

उनियारा शहर सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बों और गांवों के मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं और विद्युत सजावट की गई।

मंदिरों और विद्यालयों में कार्यक्रम

मंदिरों में भजन-कीर्तन आयोजित किए गए, वहीं निजी विद्यालयों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सजीव झांकियां सजाई गईं। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों और आतिशबाजी के साथ श्रीकृष्ण जन्म का स्वागत किया।

प्रसाद वितरण और व्रत खोला

मध्यरात्रि की आरती के बाद भक्तों को पंचामृत, पंजीरी और मालपुए का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने व्रत-उपवास खोले।

पलाई में दही हांडी कार्यक्रम

क्षेत्र के पलाई कस्बे में श्री चारभुजानाथ मंदिर के सामने समिति के तत्वावधान में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान ग्राम के भामाशाह कुलदीप गुर्जर ने 35 हजार रुपये की बोली लगाकर दही हांडी फोड़ी। इसके बाद उनका सम्मान किया गया।

पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल

उनियारा सहित उपखंड के सभी गांवों और कस्बों में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version