- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे के बावड़ी का चौक स्थित सब्जी मंडी परिसर में बुधवार रात्रि 8 बजे “रंग रंगीलो फागुन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति की निशा बाई सनातनी ने बताया कि गुरु पायल बाई किन्नर की प्रेरणा से होली के पावन पर्व पर “एक शाम श्री सांवरियां सेठ के नाम” कार्यक्रम के तहत इस विशेष फागुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राजू खंडेलवाल (निवाई), अंजनी आचार्य (उदयपुर), गौतम शर्मा (जयपुर), राहुल गौतम (उनियारा), वर्षा मीणा एवं चिराग आचार्य (उदयपुर) सहित विभिन्न गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन के दौरान इत्र-केसर वर्षा, पुष्प वर्षा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
