लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
“सनातन धर्म का प्रथम कर्तव्य गौसेवा” — वक्ताओं का संदेश
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। शहर के सेवाभावी संगठन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, टोंक इकाई द्वारा गांधी गोशाला में 44वीं गो सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन के शहर अध्यक्ष एवं समाजसेवी भगवान भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर वैश्य समाज के राघव सिंघल और राधिका सिंघल ने अपना जन्मदिन गौमाता की सेवा के साथ मनाया। दोनों बच्चों ने गुड़ की भेली का “केक” काटकर गौमाता को खिलाया और आमजन को विशेष अवसरों पर गोसेवा करने का संदेश दिया।

गो सेवा के साथ विशेष दिवस मनाने का आह्वान
कार्यक्रम के संरक्षक गिरिराज गोयल (एडवोकेट) ने कहा कि सनातन धर्म का प्रथम कर्तव्य गो सेवा है। उन्होंने अपील की कि सभी धर्मप्रेमी अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य विशेष तिथियों को गो सेवा के साथ मनाएं।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुड़ और हरे चारे से गौवंश की सेवा की।
बड़ी संख्या में रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव बंसल, गिरिराज गोयल, भगवान दास अजमेरा, मुरारी सिंघल, ताराचंद जैन, सुरेश विजय, बृजमोहन गुप्ता, किशन सिंघल, गोविंद शरण गुप्ता, रामजी सिंघल, आनंद बंब, राजेश जैन (हाड़ीगांव), अनुराग सिंघल, अमित सर्राफ, महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बंब, सीता सिंघल, ऋचा सिंघल, अलका भंडारी, गीता गुप्ता, प्रेमलता सिंघल, मंजू गट्टी, सुशीला गुप्ता, ऊषा विजय, वर्षा सिंघल, स्वाति सिंघल, निकिता सिंघल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक निखिल गुप्ता और अलका भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


















































