*नेट थिएट पर बीट एवं स्ट्रिंग*
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर l नेट थिएट कार्यक्रमों की श्रंखला में आज युवा तबला कलाकार *मोहम्मद शोएब* ने तबले पर अपनी उंगलियों पर ऐसा जादू बिखेरा की दर्शक वाह-वाह कर उठे l
नेट थिएट के राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया की कलाकार मोहम्मद शोएब ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत विलंबित में द्रुत तीन ताल में तबला वादन कर की l इसके पश्चात उन्होंने पेशकार, घरानों के कायदे व गते, रेले, टूकड़े, गत फरमाइशी गत, द्रुत लय में त्रिपल्ली आदि पेश की l इसके बाद शोएब ने अपने दादा और सुप्रसिद्ध तबला वादक मरहूम उस्ताद आमिर मोहम्मद खान साहब के बनाए हुए कायदे व गेट इतनी खूबसूरती से बजाकर लोगों की वाही वाही लूटी l
मोहम्मद शोएब ने तबले की प्रारंभिक शिक्षा अपने दादा उस्ताद आमिर मोहम्मद खां साहब एवं पिता और गुरु मोहम्मद अहमद जो कि एक जाने-माने तबला वादक हैं जिन्हें अभी हाल ही में आकाशवाणी द्वारा तबले में टॉप ग्रेड की उपाधि से सम्मानित किया गया से ली l उन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला l
इनके साथ सारंगी पर जाकिर हुसैन ने असरदार संगत कर कार्यक्रम को परवान चढ़ाया ।
कार्यक्रम संयोजक नवल डांगी,
कैमरा मनोज स्वामी, साउंड मिहिजा शर्मा, मंच सज्जा जीवितेश शर्मा एवं अंकित शर्मा नोनू की रही l
