लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उनियारा ब्लॉक के साक्षरता प्रभारियों और सर्वेयरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सरदार सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, उनियारा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में संगीतमय वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
प्रशिक्षक लक्ष्मण मीना, टीकाराम मीना और जसराम मीना ने पीपीटी के माध्यम से प्रभावी प्रशिक्षण सत्र संचालित किया। उन्होंने बताया कि साक्षरता अब केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें आर्थिक, कानूनी, स्वास्थ्य, बाल संरक्षण, पर्यावरण, व्यवसायिक और परिवार कल्याण संबंधी शिक्षा को भी शामिल किया गया है।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीना ने कहा कि “हमें इस साक्षरता अभियान को समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए ताकि नवसाक्षर वास्तव में इससे लाभान्वित हो सकें।”
जिला साक्षरता परियोजना अधिकारी अनिल चतुर्वेदी ने साक्षरता प्रभारियों और सर्वेयरों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यशाला में एसीबीईओ सीताराम मीना, यूसीईईओ रेखा मीना, सभी पीईईओ साक्षरता प्रभारी एवं सर्वेयर सहित 220 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को भोजन भी करवाया गया।











































