- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार उखलाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एक से दो वर्ष की 5 बालिकाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, उनका मुंह मीठा करवाया गया तथा बेबी किट और लाडो योजना के संकल्प पत्र वितरित किए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के उनियारा ब्लॉक सुपरवाइजर नरेश मीणा, आईसीडीएस महिला सुपरवाइजर सीमा मीणा, साथिन गौराबाई मीणा, सहायिका पूजा वर्मा, मनभर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Advertisement -
















































