यू के, में बनी सबसे महंगी 25 करोड़  के सोने की चायदानी, डॉ. सक्का ने ₹8 के सोने में बना दी सबसे सस्ती चाय दानी

0
79
- Advertisement -

 

 

₹8 के सोने में बनाई  सबसे सस्ती,द ग्रेट इंडिया, चायदानी प्रधानमंत्री को करेंगे भेंट 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उदयपुर। उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी सो विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने विश्व की सबसे मूल्यवान 25 करोड रुपए की यूके में बनी चाय दानी, के ठीक विपरीत विश्व की सबसे सस्ती ₹8 के सोने में चाय दानी बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, जिसमें बाकायदा तूती, हैंडल, ढक्कन ,भी है।

जिसको लेंस की मदद से देखा जा सकता है गिनीज बुक में दर्ज विश्व की सबसे कीमती 25 करोड़ रुपए की सोने चांदी हीरे मानक से बनी विश्व की सबसे मूल्यवान चाय दानी जिसका नाम ,दी इगोइस्ट ,है जिसको एन सेठिया फाउंडेशन और लंदन के न्यूबी टीज के सहयोग से तैयार किया गया है डॉक्टर सक्का ने विश्व की धरती पर सबसे सस्ती सोने की चाय दानी बनाकर इसका नाम , दी ग्रेट इंडिया ,रखा है डॉक्टर सक्का की विश्व की सबसे सस्ती ₹8 मूल्य के सोने की चाय दानी ,द ग्रेट इंडिया, चायदानी को देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को भेंट करेंगे इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है और साथ में गिनीज बुक में भी विश्व की सबसे सस्ती सोने की चाय दानी होने का दावा भी पेश करेंगे सक्का द्वारा निर्मित द ग्रेट इंडिया केवल भारतीय कौशल और नवाचार का प्रतीक है बल्कि यह संदेश भी देती है कि बिना भारी खर्च के भी विश्व रिकॉर्ड बनाए जा सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here