जेजेएम 0333 गैंग के सरगना इंद्रराज गुर्जर सहित दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्चतार

0
114
- Advertisement -

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय एवं नीमकाथाना डीएसटी की संयुक्त बड़ी कार्रवाई*

पाटन में जेजेएम 0333 गैंग के सरगना सहित दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को दबोचा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय एवं नीमकाथाना जिले की डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जय ज्वाला माता 0333 गिरोह के सरगना इंद्र राज गुर्जर उर्फ टाइगर पुत्र श्रीराम निवासी गोविंद वाला थाना पाटन एवं उसके साथी हिस्ट्रीशीटर ईश्वर गुर्जर पुत्र सुभाष निवासी चैचीपुरा थाना पनियाला को पाटन थाना क्षेत्र में दबोच लिया। इस गैंग के सरगना इंद्राज गुर्जर पर ₹10000 का इनाम घोषित है।

10 हजार का इनामी है सरगना इंद्रराज गुर्जर उर्फ टाइगर

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की एजीटीएफ टीम लगातार सक्रिय गैंगस्टर्स, हार्डकोर बदमाशों, ईनामी अपराधियों, अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध बड़ी-बड़ी कार्रवाई कर रही है। शनिवार को टीम की सूचना पर नीमकाथाना डीएसटी व पाटन थाना पुलिस ने 10 हजार के ईनामी जेजेएम 0333 गैंग के सरगना और उसके साथी को पाटन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सरगना इंद्रराज गुर्जर पर नीमकाथाना जिले मे फायरिगं व अवैध वसुली के लगभग 06 प्रकरण दर्ज है। दोनों ही बदमाश सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

एडीजी एमएन ने बताया कि उपमहानिरीक्षक पुलिस, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन व पुलिस उप निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल महेश कुमार, नरेन्द्र सिह, रविन्द्र सिंह, कमल, महावीर सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार व कांस्टेबल चालक सुरेश को आसूचना संकलन व ईनामी बदमाशो की तलाश के लिए सीकर रेंज की तरफ रवाना किया गया।

एमएन ने बताया कि आसूचना संकलन के दौरान टीम को सूचना मिली कि नीमकाथाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित गैंग जय ज्वाला माता 0333 गिरोह का सरगना 10 हजार का ईनामी बदमाश ईन्द्राज गुर्जर उर्फ टाईगर व उसका साथी बदमाश ईश्वर गुर्जर पाटन थाना क्षेत्र में घुम रहे है, जो आज रात किसी भी वारदात को अंजाम देकर अवैध वसूली कर सकते है, उनके पास अवैध हथियार हो सकता है।

इस पर टीम द्वारा सूचना को विकसित किया जाकर नीमकाथाना डीएसटी व थाना पाटन पुलिस को सूचना दी जाकर मोके पर बुलाया गया। इसके बाद एजीटीएफ एवं नीमकाथाना डीएसटी प्रभारी हैड कांस्टेबल दिनेश मय टीम व पाटन थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा पाटन के पहाडी क्षेत्र से उक्त ईनामी अपराधी ईन्द्राज गुर्जर उर्फ टाईगर और उसके साथी ईश्वर गुर्जर को घेर कर बड़ी मुश्किल से पकडा गया। जिसके बाद थाना पाटन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हैड कांस्टेबल रविंद्र सिंह व नीमकाथाना डीएसटी प्रभारी हैड कांस्टेबल दिनेश की विशेष भूमिका व हैड कांस्टेबल महेश कुमार, नरेन्द्र सिहं, महावीर सिह, कमल, कांस्टेबल नरेश, संजय व चालक सुरेश का सराहनीय सहयोग रहा है, साथ ही पुलिस उप निरीक्षक सुभाष सिंह तंवर का कुशल नेतृत्व रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here