लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
कार्तिक दशमी पर महिलाओं ने की 108 परिक्रमा, मंदिरों में बढ़ा धार्मिक उत्साह
उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक)
कार्तिक दशमी के अवसर पर शहर में तुलसी माता की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव से की गई। स्नान करने वाली महिलाओं ने घरों और मंदिरों में सोलह सिंगार अर्पित कर चुनरी ओढ़ाई और मंगलाचार के साथ दीप प्रज्वलित कर 108 परिक्रमा की। इस दौरान सभी ने परिवार व समाज की सुख-शांति की कामना की।
श्रद्धालु महिलाएं देईधाम, मण्डकला धाम, श्याम नगर फोर्ट धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं और बाबा श्याम व कल्पवृक्ष की पूजा-अर्चना कर रक्षा सूत्र बांधा तथा दीपक जलाकर समृद्धि की प्रार्थना की।
महिला श्रद्धालु संतोष जांगिड़ ने बताया कि कार्तिक मास के अंतिम चरण में मंदिरों में धार्मिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं पांच दिवसीय उपवास शुरू कर संयमपूर्वक व्रत का पालन कर रही हैं।


















































