ट्रॉले और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, चालक डिटेन

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

गंगधार (झालावाड़)

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र में डग रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव ग्वालद बस स्टैंड के पास ट्रॉले और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक चालक सुरेश नाथ (20), पुत्र कालू नाथ, निवासी निपानिया कालू (थाना गंगधार) की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

सूचना मिलने पर गंगधार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि मृतक के शव को चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉले को जब्त कर उसके चालक को डिटेन कर लिया है। साथ ही परिजनों के पर्चा बयान दर्ज कर शव उन्हें सौंप दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here