टॉपर छात्राओं का हुआ सम्मान, ब्रह्माकुमारी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 चौमहला, झालावाड़। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केंद्र चौमहला पर कक्षा 10वीं और 12वीं की टॉपर छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रभारी गीता दीदी ने सभी छात्राओं को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपने विद्यालय के साथ-साथ चौमहला और गंगधार कस्बे का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर गीता दीदी द्वारा सभी छात्राओं को दुपट्टा ओढ़ाकर और ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की माताएं भी उपस्थित रहीं।

समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी कराया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here