टोल प्लाजा पर विवाद,भिवाड़ी थड़ा मोड पर BHD टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय पर फायरिंग

0
461
- Advertisement -

लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क
भिवाड़ी (खैरथल तिजारा) से अरुण शर्मा की रिपोर्ट

 

भिवाड़ी थड़ा मोड पर BHD टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय पर फायरिंग, टोल प्लाजा विवाद बना कारण

भिवाड़ी के थड़ा मोड पर मंगलवार दोपहर BHD टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय पर उस समय सनसनी फैल गई, जब 10-15 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना खिजुरिवास टोल टैक्स पर एक मामूली विवाद के बाद हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों को फायरिंग करते देखा जा सकता है।

विवाद का कारण

जानकारी के अनुसार, खजूरिवास निवासी जयदयाल पुत्र रघुनाथ यादव दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी अर्टिगा कार से अपने थड़ा मोड स्थित कार्यालय आ रहे थे। खिजुरिवास टोल टैक्स पार करने के दौरान उनकी कार एक कैंटर से बचाने के चक्कर में मामूली रूप से टकरा गई। इस पर कैंटर चालक ने जयदयाल से बहस शुरू कर दी। जयदयाल ने मामले को शांत कर अपने कार्यालय पहुंच गए, लेकिन कैंटर चालक ने फोन कर अपने 10-15 साथियों को बुला लिया।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, तीन ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने कार्यालय पर पहुंचते ही 5-6 राउंड फायरिंग की। मौके से एक गोली का खाली खोल भी बरामद हुआ है। फायरिंग के बाद बदमाश तुरंत गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।

फूल बाग पुलिस मौके पर पहुंची मारपीट का वीडियो सीसीटीवी

घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी फूलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि जयदयाल ने माटिला चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गोली का खाली खोल बरामद कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

पीड़ित जयदयाल ने बताया, “मैं टोल टैक्स पर मामूली टक्कर के बाद अपने कार्यालय पहुंचा था। तभी कैंटर चालक ने अपने साथियों को बुलाकर फायरिंग करवा दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मैं पुलिस से न्याय की मांग करता हूं।”पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है, और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here