तिल चौथ पर महिलाओं ने सुर्यदेव को अ‌र्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

0
219
- Advertisement -

संतान की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क नसीराबाद/अजमेर। (जितेंद्र बालोत )।खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से है जहां हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार को महिलाओं ने तिल चौथ का व्रत रखा महिलाओं ने सुबह मंदिर में जाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर चौथ माता की कथा सुनकर सुर्यदेव को अ‌र्घ्य देकर विधि विधान से पूजा की वही अब रात्री मे महिलाए चंद्रोदय के दर्शन के बाद चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर
महिलाए व्रत खोलेगी
महिलाओं ने बताया कि तिल चौथ पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और घर में सुख समृद्धि की कामना के लिए दिन में उपवास रखती हैं मान्यता है कि तिल चौथ का व्रत रखने और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं दिनभर उपवास रखने के बाद शाम के समय भगवान गणेश की पूजा करने के बाद चंद्रमा को जल अर्पित कर व्रत खोलते हैं महिलाएं तिल से बने खाद्य पदार्थों का प्रसाद के रूप में सेवन करती है इसलिए इसे तिलकुटा चौथ का व्रत भी कहा जाता है

जितेंद्र बालोत नसीराबाद 9887457893

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here