लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह | ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क | श्रीकरणपुर
श्रीकरणपुर में नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठेकेदार की ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की। ठेकेदार पर आरोप है कि उसने नई धान मंडी के पास सड़क किनारे मलवा डालकर बड़ी संख्या में लगाए गए पौधों को नष्ट कर दिया।
सूचना मिलते ही नगरपालिका ईओ संदीप बिश्नोई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रॉली को जब्त कर लिया।
ईओ बिश्नोई ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नई धान मंडी की दीवार से लेकर स्वामी जी की कुटिया तक सड़क के दोनों ओर सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से लाई गई उच्च नस्ल के पौधों का पौधारोपण किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही दिखाते हुए ट्रॉली से मलवा डालते समय पौधों को रौंद दिया, जिससे कई पौधे नष्ट हो गए।
ईओ ने बताया कि ठेकेदार को नष्ट हुए पौधों के स्थान पर पुनः पौधारोपण करवाने और डाला गया मलवा हटाने के आदेश दिए गए हैं।
“हरियाली और स्वच्छता को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगरपालिका क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।”
— संदीप बिश्नोई, ईओ, श्रीकरणपुर

















































