ठंडा पेयजल होगा सु्लभ ,सार्वजनिक स्थल पर लगाया वाटर कूलर

0
268
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के क्षेत्र के सुरेली गांव में एक समाज सेवी ने सामाजिक सरोकार का भाव दिखाते हुए ग्रामीणों, राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग पर वाटर कूलर जन सेवा में समर्पित किया है। आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पेयजल सुलभ करवाने के उद्देश्य से उनकी मां स्वर्गीय गीता देवी धर्मपत्नी नंदकिशोर गौतम की स्मृति में सुरेली कैलामाता के मंदिर के पास चौराहे पर मंगलवार को वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया है। इस स्थान पर ग्रामीणों व राहगीरों की मुख्यतः आवाजाही बनी रहती है। शुभारंभ के अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रामकेश मीणा,नंदकिशोर गौतम ,सत्यनारायण गौतम, विनोद शास्त्री, गिर्राज शर्मा,पुरुषोत्तम शर्मा, कानाराम चौधरी, केदार मीणा ,सीताराम नडाला, राम कल्याण चौधरी, हनुमान चौकीदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here